अपने साथी के साथ सेक्स में लंबे समय तक आनंद उठाने के सेक्स टिप्स

लम्बे समय तक सेक्स की क्रिया में लिप्त होने की सामान्य जानकारियों के अलावा ऐसी कई और चीज़ें हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। ऐसी कई बातें हैं जो आपके उन निजी पलों को काफी संतोषजनक बना देंगे।
मर्दों की तरह महिलाओं को भी सेक्स की काफी इच्छा होती है। पर महिलाएं अपनी इच्छाएं दूसरों के सामने बताने में शर्म का अनुभव करती हैं। यह स्थिति शायद हर महिला के सामने नहीं आती। एक शोध के मुताबिक़ सभी में सेक्स की इच्छा अलग अलग रूप से हो सकती है। डोपामाइन तथा मस्तिष्क के केमिकल्स का वितरण भी सेक्स की इच्छा में काफी प्रमुख भूमिका निभाता है।
पर पुरुषों की सेक्स की इच्छा महिलाओं की तरह तीव्र नहीं होती। एक महिला और पुरुष के लिए शारीरिक सम्बन्ध प्यार और भरोसे पर टिका होता है। अगर उनकी सेक्स लाइफ काफी अच्छी हो तो वे एक दुसरे को और बेहतर रूप से समझ सकते हैं। अगर आप अपनी महिला साथी से इस मामले में मुकाबला करना चाहते हैं तो कुछ नुस्खों का पालन करें।
एक जोड़े के लिए शारीरिक सम्बन्ध प्यार और भरोसे पर टिका होता है। अगर किसी जोड़े की सेक्स लाइफ (sex life) आनंददायक और स्वास्थ्यकर है, तो उनके बीच आपसी समझ भी काफी बढ़ती है। यह एक गलत धारणा है कि मर्दों के मुकाबले औरतों को सेक्स की इच्छा कम होती है; असल में उन्हें भी इसका उतना ही मन करता है।
समाज के कुछ वर्गों में आज भी महिलाओं का सेक्स के बारे में बात करना वर्जित है, जिसके फलस्वरूप वे अपनी इच्छाओं के बारे में किसी और से तो दूर, अपने साथी तक से बात नहीं कर पाती। अगर उनके शारीरिक संबंधों में कोई आनंद ना हो, तो इससे हर व्यक्ति के सम्बन्ध में तनाव स्थान ले लेता है। यह बात काफी ज़रूरी है कि शारीरिक सम्बन्ध दोनों व्यक्तियों की मर्ज़ी से हों। नीचे इस प्रक्रिया के समय में इज़ाफ़ा करने के नुस्खे बताये गए हैं।

लंबे समय के लिए सेक्स ड्राइव को बनाए रखने के लिए कुछ प्रमुख सेक्स टिप्स (Important tips for retaining sex drive for long)

मूड बनाएं (Setting up of mood for sex):-

सेक्स की प्रक्रिया शुरू करने से पहले एक तरह का कामुक वातावरण या मूड बनाना काफी आवश्यक है। सेक्स की इच्छा आपको ना सिर्फ शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से अपने अंदर जगानी पड़ती है। कुछ कामुक (sexy) कार्यक्रम देखने से दिमाग में कुछ केमिकल परिवर्तन होते हैं, जिनसे सेक्स की तीव्र इच्छा जागृत होती है। आप अपनी सेक्स की इच्छाओं के बारे में अपने साथी से भी बात कर सकते हैं।

बिना किसी चिंता के प्रक्रिया पूरी करें (Just do it without worry):-

कई लोग सेक्स के दौरान वीर्य स्त्राव (orgasm) को लेकर काफी चिंता में रहते हैं। स्वाभाविक रूप से वे सेक्स की प्रक्रिया का पूरा आनंद नहीं ले पाते हैं। आपको ऑर्गैस्म के बारे में ना सोचकर सेक्स का पूरी तरह आनंद लें। अपने साथी को जगह जगह छूने पर पूरा ध्यान दें और इस पल का पूरी तरह लाभ उठाएं। इससे आपके मस्तिष्क पर भी प्रभाव पड़ेगा और आपका शरीर सेक्स करते समय इस प्रक्रिया का पूरा आनंद ले सकेगा।

दवाइयाँ कम लें (Take less medicine hai sex ke liye tips):-

ऐसी कई दवाइयाँ होती हैं जिनका सेवन करने से कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इससे आपकी सेक्स लाइफ को भी ख़तरा हो सकता है। तनाव और काम के दबाव की वजह से लोग अक्सर परेशान और चिड़चिड़े हो जाते हैं। ऐसे मरीज़ों के लिए एंटी डिप्रेसेंट काफी लाभदायक होता है। पर इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं, उदाहरण के तौर पर यह डोपामाइन का उत्पादन कम कर देता है। ऐसे समय लोग कुछ ऐसी समस्याओं से भी ग्रस्त हो जाते हैं जिनसे कामुक इच्छाएं कम हो जाती हैं। कई दवाइयाँ आपकी सेक्स लाइफ को पूरी तरह समाप्त भी कर सकती हैं।

सेक्स अपील / यौन अपील (Sexual appeal):-

कुछ लोग सेक्स तो करना चाहते हैं, पर अपने साथी के मन में सेक्स की इच्छा जगाने के लिए उनके पास पर्याप्त साधन नहीं होते। खुद को कामुक समझें और अपने साथी के मन में इस प्रक्रिया के प्रति रूचि जगाने का प्रयास करें। अपने साथी को इम्प्रेस करने के लिए सुन्दर और कामुक अंतर्वस्त्र (lingerie) खरीदें। ऐसे समय में सामान्य तरीके अपनाने से बात नहीं बनेगी। अपने साथी के मन में काम इच्छा जगाने के लिए आपको कुछ ख़ास और बेहतरीन करना होगा।

अपने साथी से फ़्लर्ट करें (Flirting with the partner):-

दो लोगों के बीच आकर्षण बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका छेड़छाड़ या फ्लर्टिंग होती है। शुरूआती तौर पर आप उन्हें सुबह से शाम तक छेड़छाड़ भरे और कामुक मैसेज भेज सकते हैं। इससे आपके सेक्स की इच्छा में वृद्धि होगी। आप उन्हें अपने द्वारा पहने हुए ख़ास पोशाक के बारे में भी बता सकते हैं और अपने मन में छिपी प्यार भरी बातें उन्हें बता सकते हैं। इस विधि से आपके सेक्स की इच्छा में अवश्य वृद्धि होगी। अतः स्वाभाविक रूप से आप लम्बे समय तक सेक्स की प्रक्रिया के लिए तैयार रहेंगे।

हल्का सा किस (Lambe samay tak sex karne ke upay hai polite kiss):-

कई बार होंठों पर धीरे से एक प्यार भरा किस करने पर ही आपके साथी में सेक्स की इच्छा जागृत हो जाती है।सेक्स की इच्छा को कुछ समय के लिए भूल जाएं और एक दूसरे को जी भरकर किस करें। इससे दोनों के शरीर में स्फूर्ति आएगी और मन में कई प्रकार की इच्छाएं आएंगी। आप अपने साथी को प्रसन्न करने के लिए कई और तकनीकें भी अपना सकते हैं।

खुद की सेक्स इच्छा को पहचानें :-

सेक्स की प्रक्रिया शुरू करने से पहले इसका अभ्यास खुद के साथ करना आवश्यक है। हस्तमैथुन (masturbation) यह अभ्यास खुद के साथ करने का एक स्वास्थ्यकर तरीका है। रोज़ाना हस्तमैथुन करने से शक्ति बढ़ती है और समय से पहले वीर्य स्त्राव (premature ejaculation) की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इस विधि से आपकी ज़्यादातर चिंताएं और तनाव दूर हो जाते हैं तथा आप काफी हल्का और आत्मविश्वास से भरा महसूस करते हैं। एक बार जब आप अपने शरीर को समय देते हैं तो इससे आपको खुद की सेक्स की इच्छा और शक्ति का पता चलता है और इस तरह आप अपने साथी के साथ भी सेक्स के दौरान अच्छे से पेश आ सकते हैं।

बुरी आदतों से दूर रहें :-

अगर आप लम्बे समय तक सेक्स का आनंद लेना चाहते हैं तो अपनी सारी बुरी आदतों को छोड़ दें। ड्रग्स, शराब और तम्बाकू आदि हानिकारक चीज़ों के आसपास भी ना फटकें। ये चीज़ें स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती और वीर्य स्त्राव (ejaculation) की प्रक्रिया में रुकावट बन सकती हैं। इसके अलावा अगर आपने शराब पी रखी है तो आपके मन में सेक्स की इच्छा ही नहीं होगी। आप बिस्तर पर अच्छे से पेश नहीं आएँगे और से आपकी साथी काफी मायूस होना पड़ेगा।

मुद्राएं बदलना फायदेमंद :-

अगर आप लम्बे समय तक सेक्स की प्रक्रिया को जारी रखना चाहते हैं तो इसके दौरान बार बार अपना आसन और जगह (positions) बदलें। सेक्स के दौरान विभिन्न प्रकार की मुद्राएं अपनाने से आपके आनंद में कई गुना ज़्यादा बढ़ोत्तरी होगी। एक बार जब आप समय समय पर अलग तरीकों से सेक्स की प्रक्रिया जारी रखते हैं, तो इसमें रोमांच भर जाता है और इसमें आपकी साथी की रुचि में भी काफी इज़ाफ़ा होता है। अपने साथी पर पूर्ण नियंत्रण रखें तथा अपना पूरा ध्यान उनपर लगाए रखें। हालांकि अपने साथी पर पूरा ध्यान देते हुए उनके साथ सेक्स भी जारी रखें। यह एक लम्बे समय तक चलने वाली आनंददायक प्रक्रिया है और एक बार अलग अलग मुद्राएं अपनाने से आपकी कामुकता भी काफी बढ़ जाएगी।

अपने साथी की पसंद नापसंद को जानें :-

शारीरिक सम्बन्ध को स्वस्थ और सुचारू बनाए रखने के लिए आपको अपने साथी के बारे में अच्छे से जानना चाहिए। सेक्स की प्रक्रिया को लम्बे समय तक चलाने के लिए आपको पता होना चाहिए कि उन्हें क्या अच्छा लगता है और क्या उन्हें पसंद नहीं है। ज़्यादातर, महिलाएं इस बात को लेकर शंका में रहती हैं कि उनका साथी बिस्तर में उनसे क्या अपेक्षा रखता है, और सिर्फ इस प्रक्रिया में बाधा डालने के डर से वे उनसे अपने मन की बात कहने में काफी संकोच करती हैं। परन्तु एक समय के बाद यह पुरुष और महिला दोनों के लिए भावनात्मक रूप से काफी असहनीय और थकान भरा हो जाता है, और इससे शारीरिक रूप से उनके सम्बन्ध काफी बिगड़ जाते हैं। मानव शरीर में कामवासना (sexual desire) और इससे जुड़ी अन्य इच्छाएं अन्य किसी भी भावना की तरह प्राकृतिक रूप से अपने आप  आती हैं। आपको अपने साथी के साथ सेक्स से जुड़ी हर बात और इसकी ज़रुरत के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। इससे ना सिर्फ आप उन्हें एक ख़ास अहसास दे पाएंगे, बल्कि वे आपके साथ काफी सहज भी महसूस करेंगी। कुछ भी नया करने से पहले इसपर अपने साथी के साथ चर्चा करें, क्योंकि अगर आपने बिस्तर पर अचानक ही कोई नयी मुद्रा अपनाई और वह उन्हें अच्छी नहीं लगी, तो इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। सही रूप से हर बात में चर्चा करने के फलस्वरूप पति और पत्नी के बीच आपसी समझ काफी बढ़ती है, जिससे उनका रिश्ता ना सिर्फ भावनात्मक, बल्कि शारीरिक रूप से भी काफी मज़बूत होता है। इसके अलावा इस बात का पता होने से कि आपके साथी को सेक्स के दौरान कौन सी चीज़ ज़्यादा पसंद है, आप उनके और अपने अनुभव को काफी यादगार बना सकते हैं।

अनुभव को निजी और यादगार बनाएं :-

सेक्स का हमेशा ही काफी कठोर तथा तीव्र होना ज़रूरी नहीं है। जब आप प्यार में होते हैं, तो महज़ छूने भर से आपकी साथी के मन में आपके लिए कामुक इच्छाएं जन्म लेने लगती हैं। हर चीज़ को धीरे धीरे आगे बढ़ाएं, पर ध्यान रखें कि वे आपके साथ सहज महसूस करें। हलके रूप से छूने या चूमने, हाथ पकड़ने और गले मिलने से एक दूसरे का साथ कभी ना छोड़ने का अहसास जन्म लेता है, जिससे कि एक महिला काफी ख़ास महसूस करती है।

स्वस्थ खानपान और फिटनेस :-

सेक्स की क्रिया को अच्छे से करने के लिए हमें शारीरिक रूप से काफी स्वस्थ होना चाहिए तथा अपना खानपान पूर्ण रूप से अच्छा रखना चाहिए। अगर आप खुद के बारे में काफी अच्छा महसूस करते हैं, तभी आप अपने साथी को भी अच्छा महसूस करवा पाते हैं। सेक्स एक काफी थका देने वाली प्रक्रिया होती है और एक स्वस्थ जीवनशैली का पालन करके ही आप बिस्तर पर अच्छे से कार्यशील हो पाने में सफल रहेंगे। शरीर और मन के कमज़ोर होने से बिस्तर पर कामुक होने की इच्छाएं नहीं जागती, जिससे एक महिला के मन में निराशा और बेचैनी का भाव उत्पन्न होता है और वे अपने साथी के साथ अपने सम्बन्ध को लेकर दुविधा में पड़ जाती हैं। स्वास्थ्यकर और पर्याप्त खानपान शरीर को शक्ति देता है एवं आप सामान्य व्यायाम करके शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। जब एक व्यक्ति स्वस्थ महसूस करता है, तो वह बिस्तर में नयी नयी मुद्राओं को लेकर प्रयोग करता है जिससे महिलाएं प्रभावित होती हैं एवं उनके अंदर भी कामुकता की उत्पत्ति होती है। स्वास्थ्यकर भोजन का अच्छे से सेवन करने से आप सेक्स की समयसीमा को काफी बढ़ा सकते हैं और वो भी बिना थकान का अनुभव किये हुए। ज़ोर ज़बरदस्ती से तथा काफी मेहनत करके सेक्स का कोई लाभ नहीं होता, जबकि प्राकृतिक रूप से सेक्स की प्रक्रिया को लंबा करना ही तनाव को दूर भगाता है। अगर एक पुरुष के दिमाग में सिर्फ सेक्स की समयसीमा को बढ़ाने की ही बात घूमती रहे तो धीरे धीरे दोनों का इससे मन उचट जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक सही रूटीन (routine) अपनाएं क्योंकि अच्छे सेक्स जीवन के लिए यह काफी आवश्यक है।

योग से करें शरीर और मन का तनाव दूर :-

एक जोड़े के सेक्स जीवन में योग काफी चमत्कारी भूमिका निभाने वाला सिद्ध होता है। योग से शरीर में काफी मात्रा में लचक आती है। यह सारे शरीर में रक्त का संचार सुचारू रूप से चलाने में भी सहायता करता है। योग के अंतर्गत सिर्फ व्यायाम ही नहीं, बल्कि ध्यान का भी काफी अहम स्थान होता है। ध्यान करने से मस्तिष्क पूरी तरह शांत रहता है एवं चिंता धारा बिलकुल सटीक और साफ़ हो जाती है। इससे जोड़े प्राकृतिक रूप से बिलकुल तनावरहित महसूस करते हैं एवं उनके शरीर में शक्ति का भी संचार होता है। यह शरीर तथा मन की अशुद्धियों को दूर करता है एवं इसे प्रदूषण से मुक्त रखता है, जिससे पुरुष और महिला दोनों के शरीर में शान्ति का संचार होता है। इससे दोनों के बिस्तर पर प्रदर्शन में भी सुधार आता है क्योंकि इससे शरीर की शक्ति और स्टैमिना (stamina) में काफी सुधार आता है।

प्रक्रिया को आरामदायक रखें :-

सेक्स की प्रक्रिया किसी के लिए भी ज्यादा मुश्किल नहीं होनी चाहिए। हमेशा ही इस प्रक्रिया को आरामदायक और आसान बनाने का प्रयास करें। अगर इसमें आप ज्यादा प्रयास करते हैं, तो इसका मुख्य उद्देश्य यानि कामुकता पैदा करना, नष्ट हो जाता है और आपके लिए लम्बे समय तक सेक्स की प्रक्रिया को जारी रखना असंभव हो जाता है। अतः अगर आप बिस्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप दोनों को धीरज और संतुलन बनाए रखना होगा।

रात की अच्छी नींद:-

अगर एक पुरुष अपनी नींद पूरी नहीं करता है तो उसके टेस्टोस्टेरोन (testosterone) का स्तर काफी गिर जाता है, जिसका असर उसकी सेक्स की क्षमता पर पड़ता है। शोधों से साबित हुआ है कि पुरुषों को हर दिन 7 से 8 घंटों की अच्छी नींद तो अवश्य लेनी चाहिए। एक गहरी और अच्छी नींद लेने के बाद पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर प्रचुर मात्रा में बढ़ जाता है, जिससे उन्हें सेक्स की प्रक्रिया को लंबा चलाने की शक्ति मिलती है। अगर सेक्स की प्रक्रिया आरामदायक और सुखद हो तो इससे महिला का अपने पुरुष साथी के प्रति आकर्षण कई गुना बढ़ जाता है। अगर दोनों के शारीरिक सम्बन्ध इतने मज़बूत हो गए तो सेक्स काफी लंबा चलेगा एवं इससे पुरुष और महिला दोनों को बिना थकान के पूर्ण संतुष्टि प्राप्त होगी।

Comments

Popular posts from this blog

स्वप्नदोष का देसी घरेलु इलाज और उपाय – Nightfall कैसे रोके?

संभोग/सेक्स की शक्ति को बढ़ाने के प्राकृतिक उपाय

आपको नहीं मालूम होंगे कंडोम के ये 4 साइड इफेक्ट्स